बुलढाणा बस हादसा की फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, शराब के नशे में था ड्राइवर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुुंबई 07 जुलाई 2023। महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक जुलाई यानी शनिवार को हुए निजी बस हादसे की फॉरेंसिक जांच सामने आ गई है। इससे पता चला है कि दुर्घटना के वक्त बस का चालक शराब के नशे में था।  गौरतलब है, शनिवार तड़के बुलढाणा के पिंपलखुटा गांव में नागपुर-मुंबई ‘समृद्धि एक्सप्रेसवे’ पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस में आग लग गई थी। बस में करीबन 33 यात्री मौजूद थे, जिनमें से 25 की जलकर मौत हो गई थी। वहीं, भीषण दुर्घटना में ड्राइवर और ‘क्लीनर’ (ड्राइवर का सहायक) सहित आठ लोग बच गए थे। ड्राइवर की पहचान दानिश शेख के रूप में हुई, जिसे बाद में लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि ड्राइवर के खून के नमूने में 0.30 फीसदी अल्कोहल पाया गया है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने बहुत अधिक मात्रा में शराब पी रखी होगी, तभी हादसे के कई घंटों बाद भी उसके खून में एल्कोहल पाया गया है। दरअसल, ड्राइवर का खून का नमूना दुर्घटना के 12 से 13 घंटे बाद लिया गया था।

वहीं, इससे पहले अमरावती क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें एक जिंदा बचे व्यक्ति के हवाले से कहा गया था कि बस एक स्टील के खंभे से टकरा गई थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

Leave a Reply

Next Post

रूसी नागरिक के पास आधार; पश्चिम बंगाल के पते पर यूआईडी बनवा पूरा भारत घूमा, बिहार में पकड़ाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नालंदा 07 जुलाई 2023। देश में सबसे संवेदनशील माना जाने वाला पहचान पत्र आधार कार्ड रूसी नागरिक के पास! पश्चिम बंगाल के पते का यह आधार कार्ड उस शख्स के पास से बरामद किया गया है, जिसे किसी भी स्थिति में 20 सितंबर 2021 को […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां