आईआईटी दिल्ली में रोबो वॉर ने दर्शकों के बीच बढ़ाया रोमांच, ड्रोन की कलाबाजियों ने बटोरीं सुर्खियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मार्च 2026। आईआईटी दिल्ली में जारी तकनीकी महोत्सव ट्रिस्ट में शनिवार को दर्शकों के बीच रोबो वॉर आकर्षण का केंद्र रही। रोबोट वॉर देखने के लिए युवा उमड़ पड़े। खुले मैदान में बंद शीशों के बीच रोबोट एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखे। साथ ही ड्रोन के रोमांचक स्टंट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के छात्र सानिध्य ने बताया कि रोबो वॉर में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से टीमें पहुंचीं थीं। इसमें चंडीगढ़, राजस्थान, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली को मिलाकर कुल 20 टीमें शामिल हुईं। आठ किलोग्राम वजनी रोबोट के बीच यह वॉर हुई। रोबोट को आरएफ (रेडियो फ्रीक्वेंसी) रिमोट कंट्रोल से संचालित किया गया। 

रोबोट के आगे के हिस्से में थे धारदार उपकरण  
रोबो वॉर के लिए रोबोट के आगे के हिस्से में धारदार उपकरण लगाए गए थे। शनिवार को आठ किलोग्राम वजनी रोबोट के बीच वॉर आयोजित की गई, जबकि रविवार को 15 और 18 किलोग्राम की श्रेणी में वॉर आयोजित की जाएगी। बता दें कि आईआईटी दिल्ली में तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव ट्रिस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का अमर उजाला मीडिया सहयोगी है। 

ड्रोन की उड़ान ने बढ़ाया रोमांच 
इस महोत्सव में ड्रोन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। ड्रोन की उड़ान ने दर्शकों के बीच रोमांच पैदा किया। आईआईटी दिल्ली के एरोक्लब के समन्वयक मोहम्मद जिया ने बताया कि ट्रिस्ट महोत्सव में ड्रोन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग बाधाओं के बीच ड्रोन को उड़ाने का करतब दर्शकों को दिखाया गया। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र कबीर कश्यप ने बताया कि शनिवार शाम को सूफी संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी तादाद में श्रोता उमड़ पड़े।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा और मोदी पर निशाना, लेकिन AAP पर कुछ नहीं बोले राहुल गांधी, बरनाला में रैली के बड़े सियासी मायने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 01 मार्च 2026। बरनाला में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की रैली के बड़े सियासी मायने हैं। उन्होंने यहां भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो जबरदस्त तरीके से निशाने पर लिया लेकिन आम आदमी पार्टी पर वे कुछ नहीं बोले। इतना ही नहीं उन्होंने पंजाब […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही