राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 21 अक्टूबर 2026। जिले के रजगामार ग्राम पंचायत अंतर्गत रजगामार बस्ती में संचालित करीम पोल्ट्री फार्म में रहने वाले परिवार की 7 वर्षीय बच्ची लापता हो गई है। सूचना मिलते ही बालको थाना अंतर्गत रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रकाश जोशी मूल रूप से जिला सक्ती के ग्राम फगुरम के निवासी हैं। वे करीब 4 माह पहले अपने 4 बच्चों के साथ परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कोरबा जिले के रजगामार आए थे और यहां करीम पोल्ट्री फार्म में काम करते हुए रह रहे हैं।

पिता प्रकाश जोशी ने बताया कि 19 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने अपनी 7 वर्षीय बेटी भव्या जोशी को नजदीक स्थित राशन दुकान से घरेलू उपयोग का सामान लाने के लिए भेजा था। बच्ची के काफी देर तक वापस नहीं आने पर पिता को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने पर भी बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने घटना की शिकायत रजगामार चौकी में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों से बच्ची के हुलिये के बारे में जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। राशन दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बच्ची के लापता होने से परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है। रजगामार बस्ती में भी घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से अपील की है कि बच्ची के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत रजगामार चौकी या बालको थाने को सूचित करें।

इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम लगातार तलाश में जुटी है और सभी संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और बच्ची की तलाश जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा

शेयर करेभारी वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 21 अक्टूबर 2026। मंगलवार को जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एकतेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। […]

You May Like

सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण