पश्चिमी सिंहभूम में बरामद किए गए दो आईईडी; सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की थी माओवादियों की साजिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 27 जून 2023। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादियों) की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। यहां सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईईडी से ब्लास्ट करके वे सुरक्षाबलों को निशाना बनाना चाहते थे। 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमवार को सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान के दौरान तुम्बाहाका और पटाटारोब गांवों और रेंगराहातु बंगलासाई टोला के बीच वन क्षेत्र में रखे गए विस्फोटकों का पता लगाया। इसके बाद, बम निरोधक दस्ते ने 10 किलो और 5 किलो वजनी आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा बलों ने 40 स्पाइक होल और छड़ी और लोहे से बने 250 तीर भी बरामद किए हैं। ये तीर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए कच्ची सड़क पर लगाए गए थे। इससे पहले, इसी साल जनवरी में एक खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने टोंटो और गोइलकेरा इलाके से बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद किए थे। तब इन इलाकों से लगभग 200 आईईडी बरामद किए थे। इस साजिश में मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेता शामिल थे।  

वहीं, इस साल जनवरी में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अब तक क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में एक 10 वर्षीय लड़के और दो बुजुर्ग महिलाओं सहित आठ ग्रामीणों की मौत हुई है। इसके साथ ही सीआरपीएफ कर्मियों सहित 20 अन्य घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों के 84 सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जून 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक के 84 सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में ये पदक प्रदान किये गए। रक्षा मंत्रालय के एक बयान […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं