नए चीनी राजदूत ने कहा- भारत के साथ चीन खास मुद्दों पर काम करने को तैयार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजिंग 11 मई 2024। भारत में चीन के नए राजदूत जू फीहोंग ने कहा है कि बीजिंग वार्ता के माध्यम से “विशिष्ट मुद्दों” का पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है। जू की यह टिप्पणी पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से चले आ रहे सैन्य गतिरोध की पृष्ठभूमि में आई है। उन्होंने कहा कि वह नयी दिल्ली में अपनी पदस्थापना को द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए एक “सम्मानजनक मिशन और एक पवित्र कर्तव्य” के रूप में मानते हैं।

फीहोंग ने अपना कार्यभार संभालने के लिए नयी दिल्ली रवाना होने से पहले  कही। उन्होंने कहा, ‘‘चीन बातचीत के माध्यम से विशिष्ट मुद्दों का पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है।” फीहोंग पूर्व में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) में वरिष्ठ कैडर स्तर के पदाधिकारी और अफगानिस्तान तथा रोमानिया में चीन के राजदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह चीनी राजनयिक सन वेइदोंग का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल अक्टूबर 2022 में पूरा हो गया था। वह वर्तमान में चीन के उप विदेश मंत्री हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षा स्मार्ट सिटी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना योजना के तहत घरों के आवंटन  घोषित 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 11 मई 2024। मुंबई महानगर क्षेत्र (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन) के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर सुरक्षा ग्रुप ने वसई पूर्व में अपने प्रोजेक्ट- सुरक्षा स्मार्ट सिटी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) योजना के तहत आज घरों के आवंटन को घोषित किया। “सुरक्षा ग्रुप […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग