पाकिस्तान में अदियाला जेल के बार हंगामा: इमरान खान की बहनों को पुलिस ने पीटा-घसीटा, भीड़ ने अलीमा बीबी पर फैंके अंडे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 19 नवंबर 2025। पाकिस्तान में रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर मंगलवार का दिन भारी तनाव और हंगामे से भरा  रहा। अलीमा खान, नूरीन नियाज़ी, और उज़मा खान अपने भाई से मिलने के लिए सुबह से शाम तक इंतज़ार करती रहीं, लेकिन उन्हें कानूनी हक के बावजूद मुलाकात का मौका नहीं दिया गया। इमरान खान पिछले दो हफ्तों से एकांत कारावास में हैं। लेकिन हालात तब और बिगड़ गए जब जेल परिसर के बाहर खड़ी अलीमा खान पर अचानक अंडा फेंका गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखता है कि अंडा अलीमा खान की ठोड़ी पर लगता है और कपड़ों पर गिर जाता है। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने कार्रवाई  के बजाए अलीमा बीबी को शांत रहने को कहा औरकहा-“कोई बात नहीं, जाने दो।

वीडियो में एक महिला को चिल्लाते सुना गया-“किसने किया ये?”पुलिस ने इस घटना के बाद दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उन्होंने पत्रकारों के सवाल न लेने पर गुस्से में अंडा फेंका था। अंडा फेंके जाने की घटना के तुरंत बाद जेल के बाहर तनाव और बढ़ गया। Punjab Police ने वहां मौजूद PTI समर्थकों और महिलाओं पर कार्रवाई शुरू कर दी।  नूरीन नियाज़ी को सड़क पर घसीटा गया, उनके हाथ में चोट आई।अलीमा खान, नूरीन नियाज़ी और उज़मा खान को KP मंत्री मीना खान अफरीदी और MNA शाहिद खट्टक सहित कई PTI कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया गया।

भीड़ को डराने और हटाने के लिए जेल गेट के बाहर पानी और रोशनी बंद कर दी गई। कम से कम 10 महिलाओं और कई पुरुषों को बिना कारण गिरफ्तार किया गया।PTI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले कोराजनीतिक प्रतिशोध, महिलाओं पर अत्याचार, और मानवाधिकार उल्लंघन बताया। सोशल मीडिया पर अलीमा खान पर अंडा फेंकने वाली क्लिप को लेकर भी गुस्सा जाहिर करते हुए लोगों ने कहा कि “राजनीतिक मतभेद का मतलब अभद्रता नहीं होता।”दूसरी ओर, कुछ PTI समर्थकों ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब इमरान खान और उनके परिवार को डराने-धमकाने की साज़िश है। अदियाला जेल के बाहर महिलाओं के साथ हुई हिंसा, अंडा फेंकने की घटना और गैरकानूनी गिरफ्तारियों ने पाकिस्तान की लोकतांत्रिक व मानवाधिकार स्थिति और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

इस देश में विनाशकारी अग्निकांड: 170 से अधिक इमारतें जलकर खाक, एक व्यक्ति लापता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव टोक्यो 19 नवंबर 2025। दक्षिण-पश्चिमी जापान के ओइता प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओइता प्रांत के सागानोसेकी जिले में मंगलवार शाम एक भीषण आग लग गई जिसने शहर के एक घने आवासीय क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान