निजामसागर में ट्रॉली ऑटो ट्रॉली से टकराई, नौ की मौत, 17 घायल, पीएम मोदी ने जताया हादसे पर दुख

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

निजामसागर 09 मई 2022। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के निजामसागर के हसनपल्ली गेट पर एक लॉरी एक ऑटो ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता घोषित की है।  ऑटो ट्रॉली येलारेड्डी में एक समारोह में भाग लेकर लौट रही थी। कामारेड्डी जिले के एसपी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि लॉरी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीएम मोदी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

पहली बार शहर में हुई बीसीआई की राष्ट्रीय संगोष्ठी, न्यायमूर्ति खानविलकर बोले-हमें तकनीक के साथ चलना होगा, वरना रह जाएंगे पीछे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंंदौर 09 मई 2022। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा शहर में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति समेत अन्य राज्यों के मुख्य न्यायाधीश शामिल हुए। इस संगोष्ठी का विषय  ‘न्यायालय की तकनीक और न्याय तक पहुंच- बदलते दृष्टिकोण’ था। मुख्य रूप […]

You May Like

8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक