हरियाणा: हिसार में आंदोलन से लौट रहे किसानों की ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, पंजाब के दो किसानों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हिसार 11 दिसंबर 2021। हरियाणा में नेशनल हाईवे 9 पर हिसार में अलसुबह हादसा हो गया। किसान आंदोलन से लौट रहे किसानों की ट्राली को ट्रक ने टक्कर मारी है। हादसे में पंजाब के मुक्तसर साहिब निवासी दो किसानों की मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। हादसा अलसुबह करीब सात बजे हुआ है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है और जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब के किसान नेशनल हाइवे 9 से होते हुए पंजाब जा रहे थे। जब किसानों का काफिला हिसार में बगला रोड मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्राली पलट गई जिससे मुक्तसर साहिब के किसान सुखविंदर समेत दो किसानों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य किसानों को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

चीन ने फिर भेजे ताइवान में लड़ाकू विमान, ताइपे ने दी ड्रैगन को चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ताइपे 11 दिसंबर 2021। ताइवान और चीन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीन ने एक बार फिर ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में 13 मिलिट्री एयरक्राफ्ट भेजे हैं। यह ऐसे वक्त में हुआ है जब निकारागुआ ने ताइवान के साथ संबंध […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग