अमेरिका से मिली शिकस्त के बाद छलका बाबर आजम का दर्द, बताया किन तीन कमियों की वजह से हारे मैच

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

डलास 07 जून 2024। अमेरिका ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ सुपरओवर में जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर कर दिया। टी20 विश्व कप 2024 के तहत ग्रुप ए की दोनों टीमों के बीच डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम ने भी 20 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की टीम  को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अमेरिका जैसी कमजोर टीम के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का दर्द छलक गया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम गेंद और बल्ले के अलावा फील्डिंग में भी फेल हुई। 

तीनों क्षेत्रों में फ्लॉप साबित हुई बाबर की सेना
बाबर ने कहा, “मुझे लगता है कि हम दोनों ही तरफ से अच्छा नहीं खेल रहे हैं। फील्डिंग, बॉलिंग और बैटिंग। छह ओवर तक, मुझे लगता है कि हमने सही तरीके से खेल का फायदा नहीं उठाया, लेकिन बाद में, 10 ओवर के बाद हमने लय हासिल कर ली, लेकिन फिर हमने बहुत सारे विकेट खो दिए और फिर लय खत्म हो गई। मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज, बल्लेबाजी इकाई के रूप में, हमें बीच के ओवरों में और अंत में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।”

नौ जून को भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान
इस जीत के साथ अमेरिका की टीम ग्रुप-ए में दो जीत और चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, भारत एक मैच के बाद दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान का अगला मैच नौ जून को भारत से है। वहीं, अमेरिका की टीम अब 12 जून को भारत से भिड़ेगी। मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि अक्सर छोटी टीमों के खिलाफ योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित नहीं किया जाता है, जो बाद में हार का कारण बनती हैं।

‘आराम पड़ा महंगा’
बाबर ने आगे कहा, “देखिए, जब भी आप किसी भी टूर्नामेंट में उतरते हैं, तो आप हमेशा सबसे अच्छी तैयारी करते हैं। आप कह सकते हैं कि यह एक तरह की मानसिकता है। जब आप इस तरह की टीम (अमेरिका) के खिलाफ उतरते हैं, तो आप थोड़ा आराम करते हैं। आप चीजों को थोड़ा हल्के में लेते हैं। देखिए, अगर आप किसी भी टीम के खिलाफ अपनी योजना को क्रियान्वित नहीं करते हैं, तो चाहे वह कोई भी टीम हो, वह आपको हरा देगी। इसलिए, मेरा मानना है कि हम क्रियान्वयन में अच्छे नहीं हैं। हम तैयारी में अच्छा कर रहे हैं, लेकिन मैच में, हम एक टीम के रूप में अपनी योजनाओं को क्रियान्वित नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आठ जून को, लोकसभा चुनाव नतीजों की होगी समीक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 जून 2024। कांग्रेस ने आठ जून को अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है, जो कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत शीर्ष कांग्रेस नेताओं के भाग लेने की संभावना है। जानकारी के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां