सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, चार की मौत और महिला समेत दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर 19 अप्रैल 2025। फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर चौराहे के पास शनिवार भोर पहर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस से सभी को सीएचसी हरदो लाया गया। यहां चार कार सवारों को मृत घोषित कर दिया गया और दो को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में मरने वाले दंपती अपने बेटे की अस्थियों को प्रयागराज विसर्जित करने के लिए झांसी से रात 10 बजे निकले थे।

अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे प्रयागराज
झांसी जनपद व शहर के दीनदयाल नगर निवासी रामकुमार शर्मा (55), इनकी पत्नी कमलेश भार्गव (50), रिश्तेदार गुरूसरायं झांसी निवासी शुभम (35), पराग चौबे (50), आदित्य की पत्नी चारू (35) व 12 वर्षीय काश्विक एक कार से आदित्य की अस्थियां (रामकुमार का पुत्र) विसर्जित करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे।

हाईवे के किनारे खड़े डंपर में टकरा गई कार
शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे कार जैसे ही खागा कोतवाली के सुजानीपुर चौराहा हनुमान मंदिर के सामने पहुंची, तो हाईवे के किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास दुकान संचालित करने वाले लोग बाहर निकले और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस बुलाई और सभी को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा।

डंपर चालक गाड़ी समेत भाग निकला
अस्पताल में डाक्टर ने जांच के बाद कार सवार रामकुमार, उनकी पत्नी कमलेश भार्गव, रिश्तेदार शुभम व पराग चौबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल चारू  व काश्विक को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वहां से गाड़ी समेत भाग निकला। इंस्पेक्टर खागा हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शवों को फतेहपुर मोर्चरी भेजा गया है।

नदी में डूबने से हो गई थी मौत
अभी परिजन नहीं आए है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बताया जा रहा है कि दिवंगत रातकुमार व उनकी पत्नी कमलेश का पुत्र आदित्य 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर पर्यटन स्थल गया था और वहां नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। खोजबीन के बाद 17 अप्रैल को उसका शव बरामद हुआ था। परिजनों ने 17 अप्रैल को उसका अंतिम संस्कार किया और 18 अप्रैल को अस्थियां लेकर झांसी से रात दस बजे प्रयागराज के लिए निकले थे।

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 19 अप्रैल 2025। बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार को हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉय को उनके घर से अगवा कर ले […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल