‘मोदी सरकार में एक इंच भी जमीन न कब्जा सका चीन’, चुनावी रैली में बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2024। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम के दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य के लखीमपुर में मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि लोग यह कभी नहीं भूलेंगे कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में चीन के आक्रमण के दौरान असम और अरुणाचल को अकेले छोड़ दिया था। 

‘एक इंच भी जमीन पर कब्जा न कर सका चीन’
शाह ने कहा, जब चीन का हमला हुआ..लड़ने की जगह जवाहर लाल नेहरू ने असम को बाय-बाय कह दिया था। असम को छोड़ दिया था। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन देश की जमीन पर एक इंच भी कब्जा न कर सका। इस तरह का शासन नरेंद्र मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा, अरुणाचल और अस 1962 को कभी नहीं भूल नहीं सकता। नरेंद्र मोदी के समय में उसने (चीन) डोकलाम में थोड़ी हिम्मत की..उसे 43 दिन तक रोककर रखा और नरेंद्र मोदी ने वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।

‘कांग्रेस ने लटकाए रखा राम मंदिर का मुद्दा’
गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने बांग्लादेश के साथ देश की सीमा को भी सुरक्षित किया और घुसपैठ को रोका। उन्होंने आगे कहा, आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के मुद्दे को लटका कर रखा था। प्रधानमंत्री मोदी के समय ही फैसला आया। भूमि पूजन हुआ और आखिरकार 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हुई।  

Leave a Reply

Next Post

राज्य छोड़ने को मजबूर हुए मणिपुर के लोग, लोकसभा चुनाव से पहले बोले- हम बाहरी नहीं, हमें मतदान करना है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 09 अप्रैल 2024। मणिपुर के हिंसाग्रस्त इलाकों से कई लोग राज्य छोड़कर देश के दूसरे हिस्सों में बसने को मजबूर हो गए थे। अब उन लोगों ने एक भावुक अपील की है। उनका कहना है कि उनके साथ बाहरी लोगों जैसा व्यवहार न करें […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'