‘ऐक्टिंग में अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ सकते हैं शिवराज सिंह चौहान’, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी का तंज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 04 जून 2022। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विजयलक्ष्मी साधौ ने मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए जन सहयोग से खिलौने और अन्य सामान जुटाने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ठेला चलाए जाने पर शुक्रवार को तंज कसा। उन्होंने इस अभियान को ‘नौटंकी’ करार देते हुए कहा कि चौहान ऐक्टिंग के मामले में महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ सकते हैं। साधौ ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘चौहान को बच्चों के कुपोषण की चिंता होनी चाहिए। लेकिन निंदनीय है कि लम्बे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद वह ठेला चलाकर आम लोगों से खिलौने एकत्रित करने की नौटंकी कर रहे हैं।’ पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में संस्कृति मंत्री रहीं साधौ ने कहा, ‘चौहान को मुंबई चले जाना चाहिए। वह ऐक्टिंग में अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि चौहान ने 24 मई को भोपाल से ‘अडॉप्ट एन आंगनबाड़ी’ (एक आंगनबाड़ी को गोद लीजिए) अभियान की शुरुआत की थी और उन्हें सूबे की राजधानी में ठेला चलाकर आम लोगों से आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए खिलौने, किताबें और अन्य सामान जुटाते देखा गया था। मुख्यमंत्री इस अभियान के तहत 31 मई को इंदौर की सड़कों पर भी उतरे थे और उन्होंने शहर से 8.5 करोड़ रुपये के दान के साथ ही लाखों रुपये के खिलौने, खेलकूद सामग्री, कपड़े, कुर्सियां तथा अन्य सामान जुटाया था।

Leave a Reply

Next Post

मूसेवाला के माता-पिता की आज हो सकती है अमित शाह से मुलाकात, चंडीगढ़ के लिए निकले परिजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 04 जून 2022। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता शनिवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। शाह यहां पहुंचने पर पंजाब भाजपा के नेताओं से मुलाकात करेंगे। […]

You May Like

महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा