शिखर सम्मेलन की फैमिली फोटो में बीच मंच पर नजर आए पीएम मोदी, बाइडन नीचे खड़े थे; लोग बोले- हर भारतीय को गर्व

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अपुलिया 15 जून 2024। जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिडिसि एयरपोर्ट से भारत के लिए रवाना हो गए। इटली में उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात काफी चर्चा में रही। हालांकि, इन सबके अलावा इस सम्मेलन की एक फैमिली फोटो काफी चर्चाओं में आ गई है, जिससे साफ जाहिर होता है कि जी7 का सदस्य न होते हुए भी भारत का दबदबा कायम है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत ने जी7 शिखर सम्मेलन में ‘आउटरीच राष्ट्र’ के रूप में भाग लिया। दुनिया भर के नेताओं ने शुक्रवार रात जी-7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच राष्ट्र’ सत्र में एक फैमिली तस्वीर खिंचवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा ‘इटली में जी7 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ।’

इसलिए चर्चाओं में आई तस्वीर
पीएम मोदी के तस्वीर साझा करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। इस तस्वीर में पीएम मोदी मंच पर बीचोंबीच खड़े हुए दिखाई दिए, जबकि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी खुद नीचे वाली लाइन में खड़ी थीं। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी नीचे खड़े हुए नजर आए। उनके साथ अन्य देशों के प्रमुख भी दाएं-बाएं खड़े दिखे। 

Leave a Reply

Next Post

मथुरा में भावुक हुए साक्षी महाराज, बोले- सरयू में खून बहाने वालों की हुई अयोध्या में जीत, कारसेवक हार गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मथुरा 15 जून 2024। मथुरा के वृंदावन में भाजपा के सात बार से सांसद स्वामी साक्षी महाराज शुक्रवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां पर परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे भगवान बांकेबिहारी, राधारानी, श्रीराम […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक