ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अवंता समूह के प्रमोटर गौतम थापर को किया गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अगस्त 2021। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को गिरफ्तार किया है। व्यवसायी को बीते मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में कई स्थानों पर तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों के अनुसार थापर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया है।

थापर को बुधवार को अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है जहां ईडी उनकी हिरासत की मांग करेगा। अधिकारियों के अनुसार ईडी थापर की कंपनी अवंता रियल्टी, यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और उनकी पत्नी के बीच कथित लेन-देन की जांच कर रही है। 

ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। बता दें कि इस साल जून में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने थापर समेत उनके दिल्ली और गुरुग्राम में स्थित दो निजी फर्मों के प्रमोटरों और निदेशकों को यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपये का कथित नुकसान पहुंचाने के लिए गिरफ्तार किया था। यस बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी सहित कई एजेंसियों द्वारा उद्योगपति की जांच की जा रही है जिसमें निजी बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

किसान आंदोलन: पांच सितंबर की बैठक में बनेगी ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ की रणनीति, तैयारियों में जुटे हैं संगठन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बहादुरगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ का शुभारंभ अगले माह 5 सितंबर को मोर्चा की होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। राजनीति से हटकर ये मिशन पूरी तरह से संयुक्त किसान मोर्चे का होगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग