‘राजुरा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदाता पंजीकरण पर लगी’ , राहुल गांधी के दावे पर चुनाव आयोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 सितंबर 2025। चुनाव आयोग ने कहा है कि महाराष्ट्र के राजुरा प्रशासन की ओर से स्वप्रेरणा से समय पर की गई कार्रवाई से राजुरा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदाता पंजीकरण पर रोक लग सकी। 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले संशोधन प्रक्रिया के दौरान 6,861 आवेदन खारिज कर दिए गए थे। राजुरा, चंद्रपुर के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन की त्वरित सतर्कता और कार्रवाई के कारण 70-राजुरा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदाता पंजीकरण के प्रयासों को सफलतापूर्वक रोका गया। आयोग ने कहा कि 1 से 17 अक्तूबर 2024 के दौरान नए मतदाता पंजीकरण के लिए 7,592 आवेदन आए। बूथस्तरीय अधिकारियों के विस्तृत सत्यापन में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। इनमें से 6,861 आवेदन आवेदकों के दिए गए पते पर न रहने, आवेदकों के न होने या उचित फोटोग्राफ और सहायक दस्तावेजों के अभाव जैसे कारणों से अमान्य पाए गए। इन आवेदनों को समय रहते अस्वीकृत किया गया और मतदाता सूची में प्रविष्टि नहीं की गई। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और उप-विभागीय अधिकारी, राजुरा को सभी आवेदनों की गहन जांच करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप, राजुरा पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 629/2024 दर्ज किया गया और पुलिस विभाग आगे की जांच कर रही है। समय से किए गए हस्तक्षेप के कारण 6861 बोगस वोट निरस्त कर दिए, निर्वाचन अधिकारी स्वविवेक से मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

राजूरा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवराव विठोबा भोंगले को पिछले साल विजयी घोषित किया गया था। उन्हें 72,882 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुबाष रामचंद्रराव धोटे को 69,828 वोट मिले। भोंगले ने 3,054 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में जाति जनगणना पर राजनीति तेज, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बोले- सर्वेक्षण टाला नहीं जाएगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 20 सितंबर 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक में आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण 22 सितंबर से शुरू होगा और इसे टाला नहीं जाएगा। कुछ मंत्रियों के विरोध और टालने की मांग की खबरों के बीच उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण पिछड़ा […]

You May Like

पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत