यूक्रेन के कई शहरों पर रूस का जोरदार हमला, तीन स्कूल व एक अस्पताल खाक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव/ मॉस्को 15 मार्च 2022। रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 20वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन जंग को समाप्त करने के लिए आम सहमति नहीं बन पा रही है। लंबी खिचती जंग के बीच रूस के सैन्य उपकरण और गोला-बारूद तेजी से खत्म हो रहे हैं। पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस के पास सिर्फ दस दिन का ही गोला-बारूद बचा है। वहीं यूक्रेन बनाम रूस मामले में अंंतरराष्ट्रीय अदालत 16 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है। 

रूस ने तीन स्कूल व एक अस्पताल को किया तबाह

रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के कई हिस्सों पर हमला किया जा रहा है। इस बीच लुहांस्क ओब्लास्ट के गवर्नर की ओर से कहा किया गया है कि, रूसी सेना के हमलों में तीन स्कूल व एक अस्पताल पूरी तरह से नष्ट हो गए। इसके अलावा चार लोगों की मौत भी हो गई। 

गोलीबारी के बाद कीव के अपार्टमेंट में लगी आग

रूस की ओर से कीव पर जोरदार हमला बोला जा रहा है। यहां सुबह-सुबह कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है। इस दौरान एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, कीव के एक अपार्टमेंट में रूस की ओर से रातभर गोलीबारी की गई। इसके बाद अपार्टमेंट में आग लग गई। 

यूक्रेन ने 2,000 से अधिक बच्चों को निकाला

रूसी हमले के बीच यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि, उसने अब तक 2000 से ज्यादा बच्चों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकाला है। यह दावा यूक्रेनी सामाजिक नीति मंत्रालय की ओर से किया गया है।

मई तक चल सकती है जंग- ओलेक्सी एरेस्टोविच 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा है कि, रूस के साथ जंग मई तक खिंचने के आसार हैं। अमेरिकी मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि, रूस-यूक्रेन के बीच जंग में शांति समझौता मई तक होने के आसार हैं, जब रूस के पास संसाधन खत्म हो जाएंगे। हालांकि, यह इससे पहले भी हो सकता है। लेकिन, यह सबकुछ इस बात पर निर्भर करेगा रूस अपने यूक्रेन के अभियान में कितने सैन्य उपकरण लगाना चाहता है। 

रूसी सैनिकों के लिए जंग बन गई बुरा सपना- जेलेंस्की

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने वीडिया मैसेज में कहा है कि, रूसी सैनिकों के लिए जंग अब एक बुरा सपना बन गई है। उन्होंने दावा किया कि रूसी सैनिक युद्ध के मैदान से भाग रहे हैं। वह यूक्रेनी सेना के लिए अपने हथियार तक छोड़कर जा रहे हैं। 

मारियूपोल में अब तक 2357 की मौत

मारियूपोल में आम नागरिकों की मौत के अलग-अलग दावों के बीच आधिकारिक बयान सामने आया है। इसमें कहा गया है कि 14 मार्च तक रूसी हमलों में मारियूपोल में 2357 आम नागरिकों की मौत हो गई। 

यूक्रेन के खिलाफ लड़ने को 40 हजार सीरियाई लड़ाके तैयार 

यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए 40 हजार से ज्यादा सीरियाई लड़ाके तैयार हैं। इन लड़ाकों ने रूस की ओर से जंग में भाग लेने के लिए खुद को पंजीकृत कराया है। सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, ये लड़ाके रूस की तरफ से यूक्रेन जाना चाहते हैं। हालांकि, 14 मार्च तक किसी सीरियाई लड़ाके ने देश नहीं छोड़ा था। 

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन पर परमाणु हमले के डर से दुनिया में बढ़ी इन गोलियों की मांग, स्टॉक तक खत्म

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2022। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर एक्सपर्ट्स लगातार नजर बनाए हुए हैं। कुछ का कहना है कि अब यह युद्ध इतने खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है यह कभी भी रासायनिक युद्ध की शक्ल ले सकता है और […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़