सलमान खान का बड़ा ऐलान- RADHE की कमाई से खरीदेंगे ऑक्‍स‍िजन सिलिंडर-वेंटिलेटर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सलमान खान की अपकमिंग फिल्‍म ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ गुरुवार, 13 मई को रिलीज होने वाली है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में यह फिल्‍म एकसाथ थ‍िएटर्स और ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स दोनों पर एकसाथ रिलीज होगी। एक ओर जहां फिल्‍म को लेकर सलामन के फैन्‍स खासे एक्‍साइटेड हैं, वहीं फिल्‍ममेकर्स और सलमान खान ने रिलीज से ठीक पहले बड़ा ऐलान किया है। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सलमान खान फिल्म्स ने घोषणा की है कि वह फिल्म ‘राधे’ से होने वाली कमाई देशभर में कोविड-19 राहत कार्य के लिए डोनेट करेंगे।

खरीदे जाएंगे ऑक्‍स‍िजन सिलिंडर, वेंटिलेटर्स
सलमान खान फिल्म्स और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने इस नेक काम के लिए ‘गिव इंडिया’ के साथ पार्टनरश‍िप की है। इसके तहत फिल्‍म के रेवेन्‍यू से कोरोना मरीजों के लिए ऑक्‍स‍िजन सिलिंडर (Oxygen cylinders), दवाइयां और वेंटिलेटर्स (Ventilators) की भी मदद की जाएगी। दोनों ही कंपनियों ने यह भी कहा कि इस कमाई से वह उन दिहाड़ी मजदूरों की भी आर्थ‍िक मदद करेंगे, जिनका काम कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुआ है।

‘यह कोरोना से लड़ाई में हमारा योगदान’
सलमान खान फिल्‍म्‍स के प्रवक्‍ता ने बयान जारी करते हुए कहा गया, ‘हम इस नेक पहल का हिस्‍सा बनने से काफी खुश हैं। कोविड -19 के खिलाफ देश की लड़ाई में हम अपना योगदान देना चाहते हैं। पिछले साल से ही हम कोरोना संक्रमण से लड़ने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस अभूतपूर्व संकट ने हमारे देश और दुनिया को प्रभावित किया है।’

‘रिलीज टालना सही नहीं, कमाई का इस्‍तेमाल करना बेहतर’
प्रवक्‍ता ने आगे कहा, ‘हमने यह भी महसूस किया कि फिल्म की रिलीज को रोकने से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिलेगी। बल्कि इसे रिलीज कर इसकी कमाई का इस्तेमाल महामारी से लड़ने की दिशा में करना ज्‍याद बेहतर और प्रैक्‍ट‍िकल तरीका है।’

रिलीज डेट पर घर बैठे भी देख सकेंगे RADHE
प्रभु देवा के डायरेक्‍शन में बनी ‘राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई’ में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुडा और गोविंद नामदेव मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्‍म को 13 मई से घर बैठे जीप्‍लेक्‍स, एयरटेल टीवी, डीटूएच और टाटा स्‍काई पर भी ‘पे पर व्‍यू’ फॉर्मेट में देखा जा सकता है। फिल्‍म के ट्रेलर और तीन गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। इससे पहले बुधवार को ही फिल्‍म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

जानी मानी अभिनेत्री श्रीप्रदा का कोरोना से निधन, सुपरस्टार्स संग किया था काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मई 2021। बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीप्रदा का बुधवार को निधन हो गया । वह पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। 80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दिलों पर राज करने वाली श्रीपदा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक