प्रधानमंत्री मोदी की दो टूक-पाकिस्‍तान के साथ सामान्‍य रिश्‍ते चाहता है भारत, लेकिन…

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टोक्यो 20 मई 2023। G7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन और क्वाड समूह के नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जापान के हिरोशिमा पहुंचे  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने एक इंटरव्यू के दौरान दो टूक शब्दों में कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए पाक को आतंकवाद से मुक्त अनुकूल वातावरण बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। जापान के सामाचार पत्र निक्केई एशिया के साथ एक इंटरव्यू में  PM मोदी ने कहा कि पाकिस्तान अगर  भारत के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंध चाहता है तो इसके लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त एक अनुकूल वातावरण बनाना उसकी जिम्मेदारी है ।

PM मोदी ने  इस बात पर भी जोर दिया है कि आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि भारत लगातार सीमा पार आतंकवाद को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करता रहा है।   इंटरव्यू में पीएम मोदी ने भारत और चीन संबंधों से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि चीन के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांती जरूरी है। भारत-चीन संबंधों का भविष्य आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और आपसी हितों पर ही आधारित हो सकता है।  रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत की भूमिका के सवाल पर PM मोदी ने कहा कि यूक्रेन विवाद पर उनके देश की स्थिति स्पष्ट और अटूट है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से शांति के पक्ष में खड़ा है और दृढ़ता से खड़ा रहेगा।  

Leave a Reply

Next Post

भारतीय मूल की वैज्ञानिक ने खोजा ब्रेन कैंसर से बचाव का रास्ता, धीमी होंगी कैंसर सेल्स की गतिविधियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2023। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सैन फ्रांसिस्को मेडिकल सेंटर के विज्ञानियों के एक दल ने ब्रेन कैंसर की वजह से मौत को टालने और कैंसर के साथ जीवन को आसान बनाने का रास्ता खोज लिया है। भारतीय मूल की वैज्ञानिक सरिता कृष्णा […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर