अन्य राजनीतिक दलों के पास भले ही पैसा हो लेकिन ‘आप’ के पास लाखों लोगों का आशीर्वाद :  अरविंद केजरीवाल 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 नवंबर 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के पास भले ही करोड़ों रुपये हों लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) के पास उन लाखों लोगों का आशीर्वाद है जिन्हें मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल, अच्छी शिक्षा और तीर्थयात्रा की योजनाओं से लाभ मिला है. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत द्वारकाधीश के लिए प्रस्थान करने वाले बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आप’ जिस राज्य में भी सरकार बनाएगी वहीं इस योजना को लागू करेगी।

इस योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को दिल्ली सरकार द्वारा पूरी तरह से प्रायोजित तीर्थयात्रा पर भेजा जाता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने भी मुफ्त तीर्थयात्रा योजना लागू की है और इसके तहत नांदेड़ जाने वाली पहली ट्रेन को मंगलवार को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इस दौरान वह मौजूद भी रहेंगे। केजरीवाल ने कहा,”लोग हमसे पूछते हैं कि हम कैसे बड़े राजनीतिक दलों को हरा देते हैं. हम लोगों को मुफ्त तीर्थयात्रा पर भेजते हैं, उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल देते हैं और उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करते हैं. अन्य दलों के पास शायद करोड़ों रुपये हैं लेकिन हमारे पास लाखों लोगों का आशीर्वाद है जो हमें ताकत तथा आत्मविश्वास देते हैं।

Leave a Reply

Next Post

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 दिसंबर 2023। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है, उससे पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बुलाई गई इस बैठक में सभी राजनीतिक पार्टियों के सदन के नेता शामिल होंगे। इस बैठक का […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग