‘हम तैयार हैं’, आम चुनाव को लेकर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 फरवरी 2024। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने शनिवार को आम चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संसदीय चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव कराने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं और सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कुमार ने कहा कि मैं चुनाव आयोग की ओर से और मीडिया के माध्यम से कहना चहता हूं कि हम 2024 के संसदीय चुनाव और उड़ीसा में राज्य विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। सीईसी ने कहा कि मैं आयोग की ओर से आपके (मीडिया) माध्यम से अनुरोध करना चाहता हूं कि ओडिशा के सभी मतदाताओं को आना चाहिए और लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेना चाहिए।

उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख की भी घोषणा कर देगा। ओडिशा में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा चुनाव की घोषणा भी हो सकती है। माना जा रहा है कि इस साल अप्रैल और मई के महीने में लोकसभा कराया जा सकता है। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहे नक्सली हमले, चार दिन में कमांडर समेत 4 लोगों को मारा; सड़क पर फेंका शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 19 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली हमले हो रहे हैं। हमले नक्सली जवानों के साथ आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को बारसूर थाना क्षेत्र के मालेवही कैंप से चार किलोमीटर दूर एक ग्रामीण के शव मिलने से […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक