प्रोजेक्ट विष्णु से भारत ने बढ़ाई मिसाइल ताकत:  DRDO की ET LDHCM मिसाइल तैयार, चीन-पाकिस्तान में मचेगा हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। भारत ने अपनी रक्षा शक्ति को नए मुकाम पर पहुंचाने के लिए एक बड़ी छलांग लगाई है।  रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) अब ऐसी मिसाइल के ट्रायल की तैयारी में है, जो पूरे पाकिस्तान और चीन के बड़े हिस्से को आसानी से निशाना बना सकती है। इस एक्सटेंडेड ट्रैजेक्टरी-लॉन्ग ड्यूरेशन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल (ET-LDHCM) को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है और इसे  प्रोजेक्ट विष्णु के तहत तैयार किया गया है।मौजूदा ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल की तुलना में यह मिसाइल कहीं ज्यादा घातक और तेज मानी जा रही है। इसकी रेंज 1500 किलोमीटर और गति करीब 11,000 किमी/घंटा (मैक 8) होगी। इतनी रफ्तार और दूरी इसे दुश्मन देशों के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए भी पकड़ से बाहर कर देती है।

डिफेंस मॉडर्नाइजेशन का हिस्सा 
इस हाइपरसोनिक मिसाइल को विकसित करना भारत के रक्षा आधुनिकीकरण का हिस्सा है, खासकर मौजूदा वैश्विक तनाव जैसे इजराइल-ईरान टकराव या भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी को देखते हुए।साथ ही भारत 900 किमी रेंज वाला लॉन्ग रेंज सुसाइड ड्रोन भी तैयार कर रहा है, जिसे सोलर इंडस्ट्रीज बनाएगी और पिनाका रॉकेट सिस्टम बनाने वाली कंपनी भी इस रेस में है। ET-LDHCM के आने से भारत की सामरिक ताकत को नया आयाम मिलेगा। पाकिस्तान और चीन के लिए यह मिसाइल एक कड़ा संदेश है कि भारत अब अपनी सुरक्षा में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा।

Leave a Reply

Next Post

असदुद्दीन ओवैसी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, 'इंडिया' ब्लॉक में शामिल होने से किया इनकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने बिहार में वोटर लिस्ट के चल रहे पुनरीक्षण (रिवीजन) को लेकर चुनाव आयोग पर भी तीखे हमले किए हैं […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग