जापानी पत्नी क्योको के साथ वोट डालने पहुंचे एस. जयशंकर, चुनाव अधिकारी ने दी ‘निशानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 फरवरी 2025। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए सुबह से मतदान जारी है। इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी पत्नी क्योको के साथ वोटिंग सेंटर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर वो पहले व्‍यक्ति रहे जो चुनाव के दौरान वोटिंग की प्रक्रिया का हिस्‍सा बने।  

वोटिंग सेंटर पर उन्‍हें और उनकी पत्नी को पहला वोटर होने के नाते छोटा सा प्‍लांट देकर सम्मानित किया गया। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी वह अपनी पत्‍नी के साथ सुबह-सुबह सबसे पहले वोट डालने के लिए पहुंच गए थे। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको को मतदान करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में चुनाव अधिकारी दोनों को पहले वोटर के रूप में रिसीव करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर थोड़े आगे बढ़ जाते हैं और उनकी पत्नी क्योको चुनाव अधिकारियों से बात करती हैं। फिर, जयशंकर पीछे मुड़कर अपनी पत्नी की ओर इशारा करते हैं, जैसे उन्हें चलने का संकेत दे रहे हों।

Leave a Reply

Next Post

सुबह-सुबह बड़ा हादसा: स्कूली बस पलटने से बच्ची की मौत, कई छात्र घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 05 फरवरी 2025। राजस्थान के जयपुर में मंगलवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए। हादसा वीर हनुमान जी पुलिया के पास हुआ, जब बस का ड्राइवर नियंत्रण […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़