12 लाख टन गेहूं निर्यात को मिल सकती है मंजूरी, कीमतों पर काबू पाने के लिए लगाया था प्रतिबंध

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 जून 2022। सरकार जल्द ही 12 लाख टन गेहूं के निर्यात की मंजूरी दे सकती है। पिछले महीने निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से अलग-अलग बंदरगाहों पर फंसे गेहूं के भंडार को निकालने के लिए जल्द यह फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, सरकार की मंजूरी के बाद भी विभिन्न बंदरगाहों पर अब भी 5 लाख टन गेहूं फंसे पड़े हैं क्योंकि कुछ कारोबारियों को अभी तक निर्यात करने का परमिट नहीं मिल पाया है। कीमतों पर काबू पाने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया था। 

14 मई को लगा था प्रतिबंध
सरकार ने 14 मई को कीमतों पर काबू के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिनको क्रेडिट लेटर (एलसी) मिल चुका था, उनको निर्यात की मंजूरी थी। 14 मई से पहले के एलसी के आधार पर सरकार निर्यात के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी कर सकती है।

चीनी निर्यात 86 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर
चीनी निर्यात इस साल मई तक 86 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस्मा के मुताबिक, 2020-21 में 70 लाख टन चीनी का निर्यात हुआ था, जबकि 3.11 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। उधर, सरकार ने तीन जून तक अनुपातिक आधार पर 10 लाख टन चीनी निर्यात करने का आदेश जारी किया है, जबकि कुल 23 लाख टन चीनी निर्यात के लिए आवेदन मिले थे।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की अहम बैठक आज, कमलनाथ बोले एक-दो दिन में प्रत्याशी फाइनल कर देंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 09 जून 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में कांग्रेस की अहम बैठक आज गुरुवार को होगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि एक-दो दिन में प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर देंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पीसीसी मुख्यालय में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल