स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने महिला सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना, पीएफ कटौती का पासबुक भी देखा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 17 फरवरी 2021। रायपुर के दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आज कार्यशाला का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वहां साफ-सफाई (House-Keeping) का काम करने वाली महिलाओं एवं महिला सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना। श्री सिंहदेव ने उनको मिलने वाले वेतन और भविष्य निधि अंशदान के रूप में ठेका कंपनी द्वारा काटी जाने वाली राशि की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मियों का पीएफ पासबुक देखकर उनमें की गई प्रविष्टियों का अवलोकन भी किया।

श्री सिंहदेव महाविद्यालय की साफ-सफाई से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अच्छे कार्य के लिए सफाई कर्मियों और सुरक्षा गॉर्ड को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज प्रशासन से वहां की अन्य व्यवस्थाओं, भविष्य की योजनाओं और जरूरतों के बारे में चर्चा की। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दंत चिकित्सा महाविद्यालय में उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Next Post

1 मार्च से शुरू होगी बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय विमानन मंत्री श्री पुरी से किया था अनुरोध

शेयर करेनई दिल्ली से बिलासपुर के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को दो फ्लाईट संचालित होंगी पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग