पश्चिमी चंपारण में संदिग्ध हालात में 16 की मौत, पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पांच लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में दो-तीन दिन के दौरान संदिग्ध हालात में 16 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण में दो-तीन दिन के दौरान करीब आठ लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अब यह आंकड़ा 16 पर पहुंच गया है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में गांव वालों और पीड़ितों के परिजनों से बातचीत की गई, लेकिन जहरीली शराब के सेवन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की जांच की जा रही है।

डिप्टी सीएम ने कही यह बात

इस मामले में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बताया कि पश्चिमी चंपारण के एक गांव में संदिग्ध हालात में लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, स्थानीय लोग इस संबंध में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। हम हालात पर बेहद करीब से नजर बनाए हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बाबर-शाहीन के आगे लिविंगस्टोन का तूफानी शतक बेकार, पाकिस्तान ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को हराया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नॉटिंघम 17 जुलाई 2021। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए पहले 6 विकेट पर 232 रन बनाए। मेहमान टीम को मैच जिताने में कप्तान बाबर और […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक