ग्राहकों के लिए उपहार है “रसाया”-सुनील पाल

Indiareporter Live
शेयर करे

ग्रैंड ओपनिंग में सितारों का जलवा

इंडिया रिपोर्टर लाइव / अनिल बेदाग़
मुंबई 27 अक्टूबर 2021। भरत सुम्बद के ब्रांड न्यू स्टोर के लॉन्च पर सुनील पाल, अरुण बख्शी, ऎक्ट्रेस ज्योति सक्सेना, किशोरी शहाणे, लीना कपूर रहे गेस्टमुम्बई के सांताक्रुज में भरत सुम्बद के ब्रांड न्यू स्टोर “रसाया” की ग्रैंड ओपनिंग हुई तो यहां फिल्मी हस्तियों सहित कई मेहमान हाजिर रहे। यह ग्रैंड ओपनिंग का फंक्शन रॉनी रॉड्रिग्स (सिनेबस्टर मैगज़ीन) द्वारा होस्ट किया गया जहां मीडिया की भी भारी संख्या मौजूद थी। एथनिक वोमेन्स वियर के स्टोर रसाया के लॉन्च के इस अवसर पर कामेडियन सुनील पाल, एक्टर सिंगर अरुण बख्शी, ऎक्ट्रेस ज्योति सक्सेना, किशोरी शहाणे, लीना कपूर भी उपस्थित रहे। सभी ने यहां भरत जी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।       भरत जी ने यहां मीडिया के सामने बताया कि रसाया स्टोर में महिलाओं के लिए एक्सकलुसिव कपड़े मौजूद हैं। यहां सलवार कमीज, साड़ी, गाउन, लहंगा चोली सहित तरह तरह के ब्राइडल ड्रेस भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि यह रसाया स्टोर सांताक्रुज वेस्ट मुम्बई के एसवी रोड पर विक्टोरिया प्लाजा, कोरा स्टोर के करीब मौजूद है। कॉमेडियन सुनील पाल ने यहां रसाया स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर भरत जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहाँ बेहतरीन कपड़ों का शानदार कलेक्शन है। अब शादी और त्योहार का मौसम आ रहा है ऐसे में इस तरह के स्टोर का सांताक्रुज जैसे इलाके में खुलना ग्राहकों के लिए बड़ा उपहार है। मुझे लगता है कि यहां इतने अच्छे कपडे हैं कि औरतों को सभी कपड़े पसन्द आएंगे। अरुण बख्शी ने कहा कि भरत जी को इन कपड़ों के क्षेत्र में ४० साल का अनुभव है। उन्होंने रसाया जैसा बेहतरीन स्टोर शुरू किया है जहां काफी खूबसूरत डिजाइन्स हैं। यहां का माहौल भी काफी पॉज़िटिव है। अब शादी का सीजन शुरू हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि लोग यहां से खूब कपड़े लेंगे। इस अवसर पर अरुण बख्शी ने रंग बरसे और टुन्ना टुन्ना जैसे गीत भी गाए।  ऎक्ट्रेस ज्योति सक्सेना ने यहां कहा कि रसाया का कलेक्शन शानदार है। शादी सीज़न चल रहा है, ऐसे अवसर पर इस तरह के स्टोर को लांच करके भरत जी ने एक बेहतर शुरुआत की है। मुझे यहां एक से बढ़कर एक ड्रेस और कॉस्ट्यूम लगे और सभी एक्सकलुसिव कपड़े हैं। मैं सभी से यहां विज़िट करने की अपील करूँगी।

Leave a Reply

Next Post

नरवा विकास योजना : अल्प वर्षा के संकट से निपटने में हुई बड़ी सुविधा

शेयर करेकैम्पा मद से वनांचल में बड़े पैमाने पर हो रहा भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 27 अक्टूबर 2021। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत वनांचल में निर्मित भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं के निर्माण से किसानों को अल्प वर्षा के संकट से […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान