हैदराबाद में बेरोजगारों से मिले राहुल गांधी, कहा- बीआरएस के कारण युवा प्रभावित, हम पूरे करेंगे सपने

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 26 नवंबर 2023। पांच राज्यों में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए, अब बचा सिर्फ एक राज्य- तेलंगाना। अब भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का ध्यान तेलंगाना में केंद्रित हो चुका है। इस बीच राहुल गांधी छात्रों के बीच जा पहुंचे। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के अशोक नगर में राहुल गांधी ने नौकरी कि इच्छुक उम्मीदवारों से मुलाकात की और उनसे विभिन्न समस्याओं के बारे में बात की। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों से मुलाकात की जानकारी दी। छात्रों के साथ फोटो साझा करते हुए उन्होंने बीआरएस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीआरएस सरकार के कुशासन से तेलंगाना का युवा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। आज मैं अशोकनगर में युवाओं से मिला। उनसे ढेर सारी बातें की। इस दौरान समझ आया कि वे बहुत लचीले हैं। वे संभावनाओं से भरपूर हैं। युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलना ही हमारा कर्तव्य है। हम अपनी सरकार बनते ही पहले वर्ष में दो लाख सरकारी नौकरियां देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार देना सिर्फ वादा नहीं है, यह कांग्रेस की गारंटी है। 

Leave a Reply

Next Post

मराठा आरक्षण के लिए बिहार पैटर्न अपनाने पर विचार कर रही सरकार, शीतकालीन सत्र में हो सकता है निर्णय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 नवंबर 2023। आरक्षण के स्थायी समाधान के लिए महाराष्ट्र सरकार बिहार पैटर्न आजमाने पर विचार कर रही है। इसके तहत महाराष्ट्र में भी बिहार की तरह जातिगत जनगणना कराई जा सकती है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग