सीएम योगी बोले- यूपी में वर्तमान कृषि उत्पादन से तीन गुना अधिक करने की क्षमता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 22 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा है इसलिए यहां पर कृषि योग्य सिंचित भूमि और उत्पादन को बढ़ाने वाली जलवायु मौजूद है। प्रदेश में जितना कृषि उत्पादन हो रहा है उससे तीन गुना अधिक करने की क्षमता है पर इसके लिए शोध और अत्याधुनिक क्षमताओं का विकास करने की आवश्यकता है। हमने तय किया है कि 2030 तक यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाएंगे। 

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में आज भी सर्वाधिक रोजगार देने वाला सेक्टर कृषि है। दूसरे नंबर पर एमएसएमई है जिसमें लोगों को सर्वाधिक रोजगार मिलता है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से अपील की है कि वो अपने अनुसंधान से अन्नदाता किसानों को परिचित कराएंगे और उन्हें सशक्त बनाएंगे। किसानों के जीवन में तब खुशहाली आएगी जब उनकी लागत कम होगी और मुनाफा अधिक होगा।

Leave a Reply

Next Post

बारिश के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी, 3,500 से अधिक तीर्थयात्री हुए रवाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जुलाई 2025। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए भारी बारिश के बावजूद 3,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार को जम्मू से रवाना हुआ। यह यात्रा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल