प्रेम चोपड़ा ने अपनी जीवनी पर आधारित किताब ‘प्रेम नाम है मेरा – प्रेम चोपड़ा’ का किया विमोचन 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 मार्च 2025। मुंबई में आयोजित हुए ‘ ग्लोबल आइकॉनिक बिज़नस एंड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड के दौरान एयर मार्शल पवन कपूर और सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन के कर कमलों द्वारा अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने अपनी जीवनी पर आधारित किताब का एक बार फिर से विमोचन किया। इस दौरान उनके साथ जीवनी की लेखिका और उनकी पुत्री रकिता नंदा भी मौजूद थी। भारतीय सिनेमा में प्रेम चोपड़ा के अनमोल योगदान के लिए उन्हें ग्लोबल आइकॉनिक बिज़नस एंड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड २०२५ के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।देश के जवानों के लिए प्रेम चोपड़ा की ये एक अनोखी भेंट हैं।  मौके पर प्रेम चोपड़ा ने कहा “मुझे गर्व है कि आज इस मंच पर देश की रक्षा कर रहे आर्मी के जवान और और मार्शल साहब से मिला और उन्हें अपनी जीवनी प्रति भेंट की। मेरा सलाम है इन जवानों को जिन्होंने अपने बलिदान से देश की रक्षा के अहम योगदान दिया है। मुझे खुशी है जो मैं आज अपनी जीवनी ‘ प्रेम नाम है मेरा ‘ को इन्हें समर्पित कर रहा हूं।

हर्ष गुप्ता और सुमित कुमार द्वारा आयोजित  विशेष आयोजन में पूर्व अभिनेत्री लीना चंदावरकर को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट के पुरस्कार से नवाजा गया है। साथ ही उदित नारायण, फरीदा जलाल, समीर अंजान, अर्शी खान, सुदेश भोसले, मीट ब्रदर्स जैसे कई कलाकारों ने भी शिरकत की। प्रसून जोशी और कंगना रनौत को भी ग्लोबल आइकॉनिक एंटरटेनमेंट और बिज़नस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Next Post

अदा शर्मा ने अपने फैंस को दिया एक प्यारे गीत का तोहफा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 10 मार्च 2025। अदा शर्मा अपनी पहली फिल्म 1920 से लेकर द केरल स्टोरी तक अपने दमदार प्रदर्शन के कारण एक घरेलू नाम हैं, जो अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला मुख्य फिल्म बन गई। उनकी एक्शन फिल्मों कमांडो और […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग