पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव वन अधिकार अधिनियम के बारे में रेडियो पर देंगे जानकारी

indiareporterlive
शेयर करे

आकाशवाणी रायपुर से ‘हमर ग्रामसभा’ का प्रसारण 1 नवम्बर को

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 31 अक्टूबर 2020। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर वन अधिकार अधिनियम की जानकारी देंगे। वे 1 नवम्बर को शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ में इसके विभिन्न प्रावधानों और ग्राम सभा को दिए गए अधिकारों के बारे में बताएंगे। वे इस दौरान श्रोताओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी देंगे। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

उल्लेखनीय है कि विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और इनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारण किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री राज्योत्सव पर एक नवम्बर को ट्राईबल टूरिज्म सर्किट के पांच नवनिर्मित टूरिस्ट रिसार्ट का करेंगे ई-लोकार्पण

शेयर करेराम वन गमन पर्यटन परिपथ में राजिम और शिवरीनारायण के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का होगा ई-भूमिपूजन सरना एथनिक रिसॉर्ट, कोईनार हाइवे ट्रीट, हिल मैना हाईवे ट्रीट, वे साइड अमेनिटी और सतरेंगा बोट क्लब एंड रिसॉर्ट का होगा लोकार्पण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 31 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल