राहुल के बाद अब चोटिल हुए कप्तान रोहित, मेलबर्न टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान घुटने में लगी चोट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2024। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। रोहित को रविवार को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी है। दरअसल, रोहित थ्रो डाउन विशेषज्ञ के साथ अभ्यास कर रहे थे, तभी गेंद उनके पैड को छूते हुए घुटने पर जा लगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला खेला जाना है और इसके चार दिन पहले ही रोहित का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम की नजरें अगले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर टिकी होगी। रोहित से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल भी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। राहुल के हाथ में चोट लग गई थी जिसके बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा था। 

दर्द में नजर आए रोहित 
सोशल मीडिया पर रोहित की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने घुटने में आईस पैक लगाते दिख रहे हैं। रोहित इस सीरीज में फॉर्म हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चला है कि रोहित की चोट कितनी गंभीर है, लेकिन अभ्यास के दौरान वह दर्द में दिखे। वहीं, राहुल की चोट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है और टीम प्रबंधन ने भी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है कि उन्होंने चिकित्सा सहायता क्यों मांगी। राहुल मौजूदा दौरे पर फॉर्म में हैं, उन्होंने छह पारियों में 47 के प्रभावशाली औसत से 235 रन बनाए हैं।

आकाश दीप ने चिंताओं को खारिज किया
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रोहित और राहुल की चोट को लेकर चिंताओं को खारिज किया है। अभ्यास सत्र के दौरान जब आकाश दीप से रोहित की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जब आप क्रिकेट खेलते हो तो चोट लगती ही है। यह चिंता का विषय नहीं है।

एमसीजी में भारत का पलड़ा भारी
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी है। पिछले 10 वर्षों में टेस्ट में यह ग्राउंड भारत के लिए अजेय किला बना हुआ है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2014 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन मुकाबले खेले हैं और उसे दो में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम पिछले 10 वर्षों में एमसीजी पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यह आंकड़े भारत के लिए राहत देने वाले हैं क्योंकि टीम की नजरें बढ़त हासिल करने पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम ने जीता खिताब, त्रीसा का अर्धशतक, गेंदबाज भी चमके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 दिसंबर 2024। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत की जीत में गंगाडी त्रीसा बल्ले से चमकीं, जबकि गेंदबाजों ने भी अपना दम दिखाया। त्रीसा ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में भारत […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर