बारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त: IED और कारतूस बरामद, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चालकर नाकाम की आतंकी साजिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बारामुला 31 दिसंबर 2025। नए साल से पहले सुरक्षाबलों ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला के जंगल में आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया। सुरक्षाबलों ने यहां से आईईडी व कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ, सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स, कुंजर और पट्टन की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खरपोरा गांव के पास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान जंगल में एक आतंकी ठिकाना मिला। यहां एके-47 के 53 कारतूस, गोला-बारूद सहित अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। जब्त सामान में एक प्रेशर कुकर भी है जिसमें मोटरसाइकिल की बैटरी लगी थी। इसके लेकर संदेह है कि यह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का हिस्सा थी।

ठिकाने से एक नेल कटर, एक कंघी, एक प्लास, एक चाकू, एक डायरी, एक तस्बीह, एक अतिरिक्त बैटरी और बिजली का तार भी मिला है। सभी सामान एक छोटे डस्टबिन में पैक करके प्रेशर कुकर के अंदर छिपाया गया था जिससे पता चलता है कि इन्हें तोड़फोड़ में इस्तेमाल के लिए रखा गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेशर कुकर डिवाइस को ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया है। इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त ठिकानों या सामग्री की मौजूदगी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या में दिवाली जैसा जश्न: रामलला की दूसरी वर्षगांठ पर उमड़ा जनसैलाब, मंदिर में शुरु हुआ अनुष्ठान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 31 दिसंबर 2025। अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज भक्ति और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ समारोह का आयोजन पूरी धार्मिक गरिमा के साथ शुरू […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय