वर्ल्ड बैंक के नए चीफ बनने जा रहे अजय बंगा कोरोना पॉजिटिव, प्रधानमंत्री मोदी से होनी थी मुलाकात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 मार्च 2023। विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका की ओर से नामित अजय बंगा भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह नई दिल्ली में नियमित जांच के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, इसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। अजय बंगा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करने वाले थे। यूएस के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने कहा कि अजय बंगा नियमित परीक्षण के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोविड की गाइडलाइन के तहत उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। बंगा अपने वैश्विक दौरे के दौरान वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं, उद्यमियों, वकीलों, शिक्षाविदों, डवलपमेंट एक्सपर्ट, अधिकारियों, नोबेल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। बंगा 23 से 25 मार्च तक नई दिल्ली के दौरे पर हैं। यह उनके तीन हफ्ते के वैश्विक दौरे का अंतिम पड़ाव है। उनका दौरा अफ्रीका से शुरू हुआ, फिर वह लातिन अमेरिका और एशिया पहुंचे।

बंगा लर्ननेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स भी जाने वाले, जो विश्व बैंक द्वारा आंशिक तौर पर वित्तपोषित और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से स्थापित व्यावसायिक संस्थानों का एक नेटवर्क है। बंगा के नामांकन की घोषणा के तुरंत बाद भारत सरकार ने उनका समर्थन किया था। उसके बाद से बांग्लादेश, कोलंबिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, घाना, इटली, जापान, केन्या, सऊदी अरब, कोरिया और ब्रिटेन भी उनकी दावेदारी का समर्थन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

माता-पिता का बच्चे के प्रति अद्भुत प्यार: बेटे की यादों को जिंदा रखने के लिए कब्र पर लगाया क्यूआर कोड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव त्रिशूर 24 मार्च 2023। केरल के त्रिशूर में अपने युवा, चिकित्सक बेटे को खो देने वाले एक दंपत्ति ने उसकी यादों को सदैव जीवित रखने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया और उसकी कब्र पर एक क्यूआर कोड लगाया है। पेशे से चिकित्सक इविन की 2021 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस