पीएम आवास की किस्त में गड़बड़ी का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर, 26 अगस्त 2026।  बीजापुर जिले मन पक्के घर का सपना लेकर सरकारी योजना की मदद का इंतजार कर रहे ग्राम बोडगा के आदिवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में कथित अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके खातों में आवास की किस्त के रूप में रकम तो आई, लेकिन पूरी राशि उन्हें नहीं मिली। मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीण बीजापुर पहुंचे और विधायक विक्रम मंडावी के साथ जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और न्याय की मांग की।

ग्रामीणों के मुताबिक, जनपद पंचायत भैरमगढ़ की ग्राम पंचायत ईतामपार के आश्रित ग्राम बोडगा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये और दूसरी किस्त के रूप में 55 हजार रुपये जमा हुए थे। आरोप है कि पंचायत सचिव कोमल निषाद हितग्राहियों को बैंक ले जाकर उनके खातों से राशि निकलवाते थे। ग्रामीणों का दावा है कि रकम निकलने के बाद उन्हें सिर्फ 500-500 रुपये दिए जाते थे और बाकी राशि अपने पास रख ली जाती थी। ग्रामीणों ने करीब 26 लाख रुपये की कथित अनियमितता का आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने पूरी राशि देने की मांग की तो उन्हें कथित तौर पर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुश्किल हालात के बीच रहने वाले इन परिवारों को सरकारी योजना से अपने लिए पक्का घर मिलने की उम्मीद थी। लेकिन राशि नहीं मिलने के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया।

जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और हितग्राहियों की राशि वापस दिलाने की मांग की है। विधायक विक्रम मंडावी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि गरीब परिवारों के आवास से जुड़ी योजना में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। अब जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और राशि के लेनदेन की पूरी तस्वीर साफ होगी।

Leave a Reply

Next Post

टीम त्रिलोक श्रीवास के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 27 अगस्त 2026। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर उसकी देन कमेटी के तत्वावधान में आयोजित जुलूस का प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- आंध्र प्रदेश, उत्तरप्रदेश मार्गदर्शक- […]

You May Like

पीएम मोदी ने विजय के साथ मेट्रो में सफर किया....|....भारतीय नागरिकों की घर वापसी....|....मां काछनदेवी और मां रैला देवी की पूजा के साथ बस्तर दशहरा शुरू....|....कोरबा के आरक्षक नरहरि पटेल की पत्थलगांव में मिली लाश....|....मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत....|....दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला....|....मजदूरी बढ़ाने की मांग: गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम....|....नगर निगम में अधिकारों की लड़ाई....|....देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत