सड़क पर पहुंची ‘चवन्नी से रुपया’ की सियासत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बागपत, 26 अगस्त 2026। बागपत में सियासी बयानबाजी के बीच पोस्टर वार सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बैनर फाड़ दिए। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने की तैयारी है।

आपत्तिजनक पोस्टर-बैनर देख भड़के सपा नेता
हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए।

11 बजे एसपी से शिकायत की बात
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सुबह 11 बजे शिकायत दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रालोद समर्थकों ने जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव की ‘चवन्नी से रुपया’ वाली टिप्पणी के कारण ये बैनर लगाए हैं।

रालोद जिलाध्यक्ष बोले- लगाने वाले का पता लगाकर हो कार्रवाई
रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिसने भी ये बैनर लगाए हैं, उसका पता लगाकर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रालोद इस तरह की राजनीति नहीं करती है और संगठन की ओर से इस तरह के पोस्टर-बैनर लगाने का कोई सवाल नहीं है।

‘चवन्नी से रुपया’ बयान के बाद बढ़ी सियासी तल्खी
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच बागपत में पोस्टर-बैनर लगाए जाने से विवाद और गरमा गया है। सपा ने इसके लिए रालोद समर्थकों पर आरोप लगाया है, जबकि रालोद ने आरोप से इनकार करते हुए पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

बदायूं में बवाल : सुबह ही जुटा ली थीं ईंट-पत्थर

शेयर करेअंधेरा छाते ही पथराव, अफसरों ने भागकर खुद को बचाया इंडिया रिपोर्टर लाइव बदायूं , 26 अगस्त 2026। बदायूं के गांव राजा की सीकरी में मंगलवार को ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बवाल हो गया। ग्रामीणों ने पौने सात […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर