5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने में रोड़ा, जीई ने बढ़ाई इंजन की कीमत; अन्य विकल्पों पर विचार शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 जून 2026। पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमका) की राह में मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) ने एमका के लिए प्रस्तावित एफ414 इंजन की कीमत पहले की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा बताई है, जिससे दोनों पक्षों के बीच व्यावसायिक बातचीत में गतिरोध आ गया है। इस अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि ने रक्षा नीतिकारों को चिंता में डाल दिया है। कंपनी की इस मांग के बाद भारत ने अन्य विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है। भारतीय एयरोनॉटिकल विकास एजेंसी (एडीए) व रक्षा मंत्रालय को उम्मीद थी कि भारत में निर्मित होने वाले आगामी लड़ाकू विमानों के लिए जीई-एफ414 इंजन की प्रति इंजन लागत लगभग 70 से 80 करोड़ के आसपास होगी। हालांकि, जनरल इलेक्ट्रिक की ओर से पेश नई कीमत इस अनुमान से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

कीमत बढ़ाने की अमेरिकी कंपनी ने बताई क्या वजह?
अमेरिकी कंपनी ने भारत में एक समर्पित एफ414 असेंबली और लोकल मैन्युफैक्चरिंग लाइन स्थापित करने के लिए लगभग 6,000 करोड़ की अतिरिक्त राशि की मांग भी रखी है। इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक एयरोस्पेस आपूर्ति शृंखला में आए संकट, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों व अमेरिकी फैक्टरियों में बढ़ी लागत का हवाला दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी कंपनी जीई एमका परियोजना के लिए भारत की उसके इंजन पर निर्भरता का फायदा उठा रही है। 

कावेरी इंजन की नाकामी
भारत ने 1980 के दशक में तेजस विमानों के लिए स्वदेशी कावेरी इंजन बनाना शुरू किया था। लेकिन तकनीकी चुनौतियों और अपेक्षित प्रदर्शन स्तर हासिल न कर पाने से इस इंजन को तेजस लड़ाकू विमान के लिए स्वीकृति नहीं मिल सकी। स्वदेशी इंजन न होने से भारत को तेजस मार्क-1 के लिए अमेरिकी जीई-एफ404 इंजन का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद ज्यादा शक्तिशाली तेजस मार्क-2 और एमका के शुरुआती वेरिएंट के लिए जीई-एफ414 इंजन को चुना गया। जून 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान दोनों देशों में महत्वपूर्ण तकनीकी हस्तांतरण के साथ भारत में ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से इन इंजनों के सह-उत्पादन का समझौता हुआ था। अब व्यावसायिक शर्तों को लेकर बातचीत में गतिरोध पैदा हो गया है।

भारत के पास क्या हैं विकल्प?
सूत्रों का कहना है कि भारत ने इंजन के लिए प्लान-बी पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। भारत ने फ्रांस की कंपनी साफरान और ब्रिटेन की रोल्स रॉयस के साथ बातचीत के रास्ते खुले रखे हैं। यह दोनों कंपनियां भारत को तकनीक हस्तांतरण के साथ नए हाई-थ्रस्ट इंजन के विकास का प्रस्ताव दे रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

मलबे में दबा मजदूर बोला- पैर काट दो, पर मेरी जान बचा लो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 25 जून 2026। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर है। कई मजदूर मलबे में फंसे […]

You May Like

मलबे में दबा मजदूर बोला- पैर काट दो, पर मेरी जान बचा लो....|....5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने में रोड़ा, जीई ने बढ़ाई इंजन की कीमत; अन्य विकल्पों पर विचार शुरू....|....महरौली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, पुलिस अधिकारी मौके पर....|....वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, हजारों मौतों की आशंका; भारत करेगा हर संभव मदद....|....पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान....|....रायपुर जिला के विधायक विकास कार्य कराने में असफल, दावे सिर्फ हवाहवाई....|....नैक पैकेजिंग का आईपीओ बना आकर्षण का केंद्र....|....अब आईपीओ के जरिए नई ऊंचाइयों की ओर अथर्वा पॉलीप्लास्ट....|....रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 26 जुलाई से शुरू हो सकता है प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट....|....लखनऊ अग्निकांड: मदद की आखिरी पुकार भी नहीं बचा सकी इन जिंदगियों को… धुएं में घुल गए 15 जिंदगियों के अधूरे सपने