सोनिया का दावा: ‘मोदी सरकार के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन, सत्ता का पतन तय’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 11 नवंबर 2026। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि मोदी सरकार के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह सत्ता ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं है। उनका मानना है कि सरकार के कामकाज में उसकी असुरक्षा साफ झलकती है। गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में लिखा है कि उन्हें महसूस होता है कि नई पीढ़ी निष्पक्षता चाहती है और दमनकारी व्यवस्थाओं तथा अन्याय को खत्म करना चाहती है। मंगलवार को बाजार में आई इस किताब में वह लिखती हैं, ‘इसमें समय लगेगा, लेकिन मुझे पता है कि हालात बदलेंगे और वे सफल होंगे। वे हमारे देश की आत्मा को वापस लाएंगे और इसके जख्मों को भरेंगे। देश के युवा ही हमारी मुश्किल से हासिल की गई आजादी और बड़ी मेहनत से बनाई गई सामाजिक सद्भावना की रक्षा करेंगे।’

गांधी कहती हैं, ‘इस किताब को लिखते समय भी सरकार यही दावा कर रही है कि उसकी ताकत और लोकप्रियता बरकरार है। लेकिन मेरा मानना है कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है। मुख्यधारा का मीडिया पहले की तरह ही पक्षपाती बना हुआ है, लेकिन सरकार के कदम उसकी असुरक्षा को जाहिर करते हैं।’

विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का जिक्र करते हुए वह कहती हैं कि हाल के महीनों में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में मतदाता सूचियों (इलेक्टोरल रोल) में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ के स्पष्ट संकेत मिले हैं। वह कहती हैं, ‘संसद में सत्ताधारी पार्टी बेहद अहम मुद्दों पर बात करने से बचती है। इनमें सीमा पर चीन का हमारे इलाकों पर कब्जा, संघीय ढांचे को कमजोर करने वाले कानून, अल्पसंख्यकों के अधिकार, नागरिकों की निजता और ऐसे कई अन्य मुद्दे शामिल हैं, जो एक राष्ट्र के रूप में हमारी अखंडता के लिए बुनियादी हैं। लेकिन अब सरकार के झूठे दावों पर किसी को भरोसा नहीं रहा। लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और चारों तरफ फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से अब कम डरते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'भाजपा नेता खुले मन से पढ़ें सोनिया की किताब'

शेयर करेरॉबर्ट वाड्रा की अपील, कहा- सिर्फ नेहरू-इंदिरा को देते हैं दोष इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 11 नवंबर 2026। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि वे संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को खुले […]

You May Like

'भाजपा नेता खुले मन से पढ़ें सोनिया की किताब'....|....सोनिया का दावा: ‘मोदी सरकार के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन, सत्ता का पतन तय’....|....ईरान का अर्जेंटीना पर पलटवार: आईआरजीसी पर बैन का तेहरान ने लिया बदला....|....नासिक के एक परिवार में तीन की मौत से पसरा मातम....|....ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान