अमित शाह की नांदेड़ रैली के बाद संजय राउत का दावा, उद्धव ठाकरे से डरती है भाजपा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 जून 2023। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से “डरती” है, जो एक अच्छी बात है। राउत की यह टिप्पणी गृह मंत्री अमित शाह की नांदेड़ रैली के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद के घटनाक्रमों को लेकर उद्धव पर निशाना साधा था और उन्हें भाजपा एवं अविभाजित शिवसेना का गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार बताया था।

शाह ने राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से हाथ मिलाने के उद्धव के कदम को सत्ता के लिए किया गया विश्वासघात करार दिया था। राउत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “यह अच्छा है कि भाजपा उद्धव ठाकरे से डरती है। उसने पार्टी (शिवसेना) में फूट सुनिश्चित की, इसका नाम और चुनाव चिह्न देशद्रोहियों को दिया; उद्धव ठाकरे और शिवसेना (असली) का डर अभी भी नहीं गया है।”

उन्होंने कहा, “अमित शाह ने 20 मिनट का भाषण दिया, जिसमें से सात मिनट उन्होंने उद्धव जी पर खर्च किए। उनका भाषण हास्यास्पद था। मैं सोचता हूं कि नांदेड़ में उनकी रैली भाजपा के महासंपर्क अभियान का हिस्सा थी या उद्धव की आलोचना करने का मौका।” शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि भाजपा को उद्धव से पूछे गए सवालों के बारे में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपने ही जाल में फंस गई है।

Leave a Reply

Next Post

विदेश मंत्री जयशंकर ने दलित के घर किया नाश्ता, खाई सत्तू की मकुनी-कचौड़ी...कुल्हड़ में पिया पानी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी 11 जून 2023। जी-20 सम्मेलन के तहत होने वाली  बैठक की अध्यक्षता के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर काशी दौरे पर हैं। रविवार सुबह विदेश मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ अनुसूचति जाति की बूथ अध्यक्ष सुजाता के आवास पर नाश्ता किया। मीडिया […]

You May Like

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई