‘इस्राइली लोगों को हमास ने नहीं बल्कि गाजा की भीड़ ने बंधक बनाया’, एक रिपोर्ट में किया गया दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजा 20 दिसंबर 2023। गाजा स्थित हमास आतंकी समूह द्वारा सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे गए थे। गाजा से सटी इस्राइली सीमा में लगे फेंसिंग को हमलावरों ने तोड़ दिया था, जिसके बाद हमास के लड़ाकू इस्राइली शहरों में जा पहुंचे थे। इस दौरान इस्राइली लोगों को बड़ी संख्या में बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया। इस घटना के दौरान सोशल मीडिया में एक इस्राइली युवती की बंधक बनाए जाने की वीडियो जमकर वायरल हो हुई थी। जिसमें दो हमास हमलावर बाइक के जरिए उसे ले जा रहे थे। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह हमलावर हमास के नहीं बल्कि गाजा के नागरिकों की भीड़ ने बंधक बनाया था। 

हमास नहीं गाजा के थे बंधक बनाने वाले नागरिक
सात अक्तूबर की घटना के दौरान कई इस्राइली नागरिकों को बंधक बनाया गया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उस दौरान इस्राइली नागरिकों को बंधक बनाने वाले हमास के आतंकी नहीं बल्कि गाजा के नागरिकों की भीड़ थी। उन्होंने द्वारा हमास के हमलों का फायदा उठाया गया और इस्राइल में दाखिल हो गए थे।

रिपोर्ट में इस्राइली सैन्य अधिकारियों से बातचीत का जिक्र
रिपोर्ट में दो इस्राइली सैन्य अधिकारियों से बातचीत का जिक्र है। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि सात अक्तूबर को संगीत समारोह में नुखबा फोर्स के नरसंहार के कुछ घंटों बाद कई लोगों वहां पहुंच गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों में से एक ने बताया कि नोआ और अन्यों का अपहरण के वीडियो में देखा गया कोई भी बंधक सशस्त्र या सामरिक जैकेट पहने हुए नहीं दिखता है, जिससे पता चलता है कि उनके नुखबा सदस्य होने की संभावना नहीं है।

वीडियो में दिख रही दरिंदगी की हदें
नोओ अरगामनी को बंधक बनाए जाने वाला वीडियो में हमास की दरिंदगी का काला सच सामने दिखाई दे रहा था। बालों से घसीटकर युवती को ले जाया जा रहा था। वीडियो में युवती चिल्लाती और चीखें नजर आ रही है। 

कहां है नोआ?
इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए 240 बंधकों में से 100 से अधिक को रिहा कर दिया गया था। नोआ उन 14 महिला नागरिकों में शामिल हैं जिन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। इस्राइल और अमेरिका दोनों ने कहा है कि हमास द्वारा उन महिलाओं को रिहा करने से इनकार करने के कारण यह युद्धविराम टूट गया।  

Leave a Reply

Next Post

मानुषी-वरुण की ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ का टीजर आया सामने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 दिसंबर 2023।  वरुण तेज और मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर को हाल ही में आगामी फिल्म ऑपरेशन वेलेंटाइन के लिए चुना गया था। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने सोमवार (27 दिसंबर) को इस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं