उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट से दागी 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो दिन पहले किया था क्रूज मिसाइल का परीक्षण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सियोल 15 सितम्बर 2021। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण के दावे के दो दिन बाद ही दक्षिण कोरिया की सेना ने बुधवार को अपने पूर्वी तट से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इससे पहले अमेरिका और दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ राजनयिकों ने उत्तर कोरिया से मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को लेकर वार्ता की मेज पर लौटने का आह्वान किया था। उत्तर कोरिया की परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर अमेरिका से चल रही वार्ता पर 2019 से विराम लगा हुआ है। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया अधिकारी उत्तर कोरियाई प्रक्षेपणों को लेकर विश्लेषण कर रहे हैं। वहीं, जापान के तट रक्षक ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों मिसाइलें जापानी विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी हैं। तटरक्षक बल ने कहा कि किसी जहाज या विमान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है।

उत्तर कोरिया से कोई दुश्मनी नहीं

एशियाई सहयोगियों के साथ बैठक करने पहुंचे अमेरिकी राजदूत ने मंगलवार को यह कहा कि उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिका दुश्मनी नहीं रखता है। अमेरिका को उम्मीद है कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर बातचीत की पेशकश के बारे में सकारात्मक उत्तर देगा। उत्तर कोरिया के साथ उसकी परमाणु महत्वाकांक्षा को लेकर गतिरोध समाप्त करने पर मंगलवार को अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के शीर्ष अधिकारियों के बीच बैठक हुई।

सैन्य टकराव का बढ़ा खतरा

बता दें कि उत्तर कोरिया ने छह परमाणु परीक्षण किए हैं और अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम अंतरमहादेशीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित कर ली है। इससे सैन्य टकराव और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए जाने का खतरा बढ़ गया है। उत्तर कोरिया का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का सामना करने के लिए उसे परमाणु हथियारों की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: बिहार के पांच लोग जिंदा जले, कार के बस से टकराने पर लगी भयंकर आग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रामगढ़ 15 सितम्बर 2021 । रामगढ़-बोकारो एएनएच-23 मार्ग पर लारी स्थित आवासीय विकलांग स्कूल के पास बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक यात्री बस व कार में सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल