POK में फहराया गया भारतीय झंडा, पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मई 2024। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडा फहराया गया। पाकिस्तान ने RAW को दोषी ठहराया क्योंकि अन्यायपूर्ण करों को लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पीओके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया। वहीं, ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने अपनी मांगों को लेकर आज 11 मई को PoK के मुजफ्फराबाद में एक प्रोटेस्ट मार्च निकालने का ऐलान किया है। जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने CAF और पंजाब पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों की मांग की है। राज्यों ने बाहर से सेना तैनात करने और स्थिति से सख्ती से निपटने की योजना बनाई है।  जिसके चलते प्रदर्शनकारी भड़क उठे हैं। ज्वाइंट आवामी एक्शन कमेटी के नेताओं ने फैसला किया है कि 11 मई की घटना को बलपूर्वक विफल करने की सरकार की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।  

पीओके के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान में लोगों के पास खाना नहीं है, आटा-दाल नहीं है और बिजली कटौती चरम पर है। चारों तरफ भुखमरी फैली है और लोग लोग मर रहे हैं। वहीं भारत के सेव शारदा संगठन ने भी पीओके के लोगों की मांगों का समर्थन किया है।

हालांकि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) और ज्वॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने पाकिस्तान को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी बल के इस्तेमाल की चेतावनी दी है। लेकिन, पीओके के कई हिस्सों में प्रदर्शन ने अब हिंसा का रूप ले लिया है। पाकिस्तान ने 11 मई को यहां होने वाले विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए पंजाब प्रांत से भारी संख्या में फ्रंटियर कोर सुरक्षा बलों को तैनात किया है। साथ ही, रेंजर्स और क्विक रिस्पांस फोर्स को भी यहां भेजा है।  

Leave a Reply

Next Post

धोनी की दीवानगी में सुरक्षा घेरा तोड़कर बीच मैदान पर पहुंचा फैन, माही के सामने सजदे में झुकाया सिर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2024। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए भले ही चार साल से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी में कोई फर्क नहीं आया है। इस बात का अंदाजा बीती रात हुए आईपीएल के 59वें मैच […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक