आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस और कंटेनर की टक्कर में चार की मौत, 42 गंभीर रूप से घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा 23 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 42 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इटावा के सैफई के चैनल नंबर 103 के पास तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चार यात्रियों ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 42 यात्री जख्मी हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसा रात करीब दो बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। जैसे ही चैनल नंबर 103 के पास पहुंची तो हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सैफई इंस्पेक्टर रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएम और एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहीं, 42 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन क्रेनों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाला गया। बस में 60 लोग सवार थे। 

इनकी हुई मौत….
भीषण सड़क हादसे में आशी उर्फ श्रेया (7) निवासी आगरा, हामिद अली (35) पुत्र अयूब निवासी भूरकेश्वर, झुंझुनूं राजस्थान, सुमेर सिंह गुर्जर (52) पुत्र छेथमल निवासी पार्थिक नगर गुर्जर कॉलोनी कलवार रोड जयपुर और सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र श्रीलाल चतुर्वेदी निवासी रघुवंशी तहसील करौली जिला करौली, राजस्थान की मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

यूके में पीएम पद की उम्मीदवारी: ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के आमने-सामने होने का अनुमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 23 अक्टूबर 2022। ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब पूरी दुनिया जानना चाहती है, लेकिन बीते कुछ महीनों में जिस तरह से ब्रिटेन की राजनीति में उलटफेर हुए हैं, उसके चलते किसी पर भी दावा करना मुश्किल लग रहा है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण