दिल्ली में ’40 गांवों के मुस्लिम नाम’ बदलना चाहते हैं दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता, केजरीवाल को भेजेंगे प्रस्ताव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2022। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, जो कथित ‘‘रोहिंग्या और बांग्लादेशियों” की ओर से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ पार्टी द्वारा चलाए गए ‘बुलडोजर’ अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी योजना दिल्ली के 40 गांवों के मुस्लिम नामों को बदलने की है. यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी केजरीवाल सरकार को दिल्ली के 40 गांवों के नाम बदले का प्रस्ताव भेजेगी जो ‘गुलामी’ के दौर का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी गुलामी की मानसिकता के साथ नहीं रहना चाहता जो ये नाम रेखांकित करते हैं. मुझे कई ग्रामीणों से प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें उन्होंने अपने गांवों के नामों को बदलने का अनुरोध किया है.” उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम करने का प्रस्ताव पारित किया था लेकिन दिल्ली सरकार अबतक प्रस्ताव को दबा कर बैठी है और मंजूरी नहीं दे रही है। गुप्ता ने कहा, ‘‘स्थानीय पार्षद भगत सिंह टोकस ने प्रस्ताव पेश किया जिसे निगम ने पारित किया और नगर आयोजन विभाग ने सभी ग्रामीणों के हस्ताक्षर से युक्त पत्र को दिल्ली के शहरी विकास विभाग को पिछले साल नौ दिसंबर को भेजा.”गुप्ता के दावे पर दिल्ली सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. भाजपा नेता ने दावा किया कि मोहम्मदपुर के अलावा ऐसे 40 गांव हैं जहां के लोग नाम बदलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इन 40 गांवों में हुमायूंपुर, युसूफ सराय, मसूदपुर, जमरूदपुर, बेगमपुर, सैदुल अजाब, फतेहपुर बेरी, हौज खास और शेख शराय जैसे कुछ नाम शामिल हैं।

इस पर आम आदमी पार्टी(आप) ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में ऐसे मामलों को लेकर ‘‘राज्य नामकरण प्राधिकरण” है और अगर ऐसा कोई प्रस्ताव मिलता है तो ‘‘संबंधित निकाय द्वारा उचित तरीके से समीक्षा की जाएगी और प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की जाएगी.” आप ने बयान में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि भाजपा नहीं चाहती कि सरकार निर्धारित प्रक्रिया से चले. ऐसा लगता है कि भाजपा गुंडागर्दी और उपद्रव शुरू करने का मौका तलाश रही है.”गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां जो ‘तुष्टिकरण’ की राजनीति करती हैं वे अब ‘बेनकाब’ हो रही हैं क्योंकि उनकी वोट बैंक की राजनीति ‘ध्वस्त’ हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

देश में रोज होता है 20000 करोड़ रुपये का डिजिटल लेन-देन: पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अप्रैल 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में अब 20,000 करोड़ रुपये का डिजिटल लेनदेन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह न केवल सुविधाओं में वृद्धि कर रहा है बल्कि ईमानदारी के माहौल को भी प्रोत्साहित कर रहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं