जो बाइडेन ने लिया चीन से बदला, ड्रैगन की 44 उड़ानों पर अमेरिका ने लगा दी ब्रेक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 23 जनवरी 2022। बीजिंग की कार्रवाई के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने अमेरिका से चीन के लिए 44 उड़ानों को रद्द कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यूएस ने कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है। आपको बता दें कि पिछले दिनों चीन ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस के कुछ यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कंपनियों की उड़ानों के चीन में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी।  अमेरिका ने चीन के इस कदम को अनुचित बताया था।

शुक्रवार को अमेरिका द्वारा चीन की उड़ानों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया। अमेरिका के इस आदेश के बाद दोनों देशों के बीच चला आ रहा पुराना विवाद और बढ़ गया है। अमेरिका के द्वारा लिए गए फैसले को चीन ने जनहित के विरुद्ध बताया है। अमेरिकी आदेश के तहत 30 जनवरी से 29 मार्च के बीच एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, चाइना सदर्न एयरलाइंस और शियामेन एयरलाइंस की 44 उड़ान रद्द की जाएंगी।

चीन ने बताया अनुचित
कार्रवाई के बाद चीन स्थित ग्लोबल टाइम्स ने अधिकारियों और विशेषज्ञों का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका का यह कदम अनुचित है। अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाई का दोनों देशों के बीच पहले से ही तंग उड़ान आपूर्ति पर भारी प्रभाव पड़ेगा।

चीन ने भी किए थे फ्लाइट सस्पेंड
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 31 दिसंबर से चीनी अधिकारियों ने 20 यूनाइटेड एयरलाइंस, 10 अमेरिकन एयरलाइंस और 14 डेल्टा एयर लाइन्स उड़ानों को निलंबित कर दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

मलाइका अरोड़ा का बोल्ड कपड़े पहनने पर जवाब, स्कर्ट की लंबाई के आधार पर जज करना गलत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 जनवरी 2022। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने विचारों को लेकर काफी मुखर रही हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने आउटफिट को लेकर जज किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मलाइका ने बताया कि किस तरह महिलाओं को उनके कपड़ों और फिजीक के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण