लखनऊ- रामेश्वरम रेल हादसे में 10 लोगों की मौत, कांग्रेस अध्यक्ष खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अगस्त 2023।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ-रामेश्वर रेलगाड़ी में आग लगने की घटना पर दु:ख जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। खडगे ने अपने शोक संदेश में कहा ‘‘लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। पीड़तिों के शोकाकुल परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे हर संभव मदद प्रदान करें।

गांधी ने कहा ‘‘लखनऊ- रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के कारण कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आशा करता हूं, जो इस दुर्घटना में घायल हुए हैं, उन्हें बेहतर उपचार मिले और सभी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। वाड्रा ने कहा ‘‘लखनऊ- रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। सभी शोकसंतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उन्हें साहस दें। प्रार्थना करती हूँ कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

Leave a Reply

Next Post

G20 समिट को सफल बनाना दिल्लीवासियों की जिम्मेदारी, पीएम बोले- सुनिश्चित करें देश की प्रतिष्ठा पर आंच न आए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अगस्त 2023। पीएम मोदी ने शनिवार को दिल्ली के लोगों से असुविधा के बावजूद आगामी जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में मदद करने का आग्रह किया। शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा। इसमें यूरोपीय संघ […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम