भारत में बनेगा सस्ता ‘इलेक्ट्रिक हंसा’ विमान, सरकार का दावा- ग्रीन एविएशन की दिशा में बड़ा कदम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 मई 2025। भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक विमान बनाने की पहल की शुरुआत की है। इसके तहत भारत ने इलेक्ट्रिक हंसा नाम का एक नया दो-सीटर इलेक्ट्रिक ट्रेनर विमान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि यह विमान पूरी तरह से भारत में ही विकसित किया जा रहा है।

दो करोड़ होगी विमान की कीमत
बता दें कि यह इलेक्ट्रिक विमान बेंगलुरु स्थित सीएसआईआर-नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेट्रीज (एनएएल) की तरफ से तैयार किया जा रहा है। मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक विमान की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये होगी। यह कीमत उन विदेशी विमानों से काफी कम है जो अभी भारत में ट्रेनिंग के लिए खरीदे जाते हैं, क्योंकि विदेशी ट्रेनर विमानों की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये होती है।

ई-हंसा भारत के ग्रीन एविएशन के दिशा में बड़ा कदम
इलेक्ट्रिक हंसा विमान भारत के हंसा-3 (नई पीढ़ी) विमान प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद है कि भारत में ही कम कीमत में ऐसे ट्रेनर विमान तैयार किए जाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग पायलट बन सकें। इसको लेकर जितेंद्र सिंह ने आगे बताया कि यह विमान भारत के ग्रीन एविएशन (हरित विमानन) की दिशा में एक बड़ा कदम है। यानी अब भारत ऐसे विमान बनाएगा जो प्राकृतिक ऊर्जा से चलें और प्रदूषण ना करें।

अब समझिए क्यों खास है ई-हंसा?
बात अगर अब ई-हंसा विमान के खासियत की करें तो यह बिजली से चलेगा, जिससे पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं होगी। ये विमान के उड़ते समय धुआं या प्रदूषण नहीं करेगा, इसलिए यह पर्यावरण के लिए बेहतर है। इस विमान का खर्च भी कम होगा, जिससे पायलट की ट्रेनिंग सस्ती हो सकेगी। इसके साथ ही यह पूरी तरह से भारत में बना होगा, जिससे देश को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

'सरकार देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध'; गृह मंत्री बोले- भारतीय होने पर अब लोगों को गर्व

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 मई 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का शासनकाल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग