दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर, यमुना का जलस्तर रात 10 बजे कम होकर 208.02 मीटर पर आया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जुलाई 2023। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शुक्रवार रात दस बजे घटकर 208.02 मीटर के स्तर पर आ गया। हालांकि, शहर के कई प्रमुख इलाके अब भी जलमग्न हैं। यमुना में पानी का स्तर बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक स्थिर रहने के बाद बढ़ना शुरू हो गया था और शाम सात बजे 208.66 मीटर के स्तर पर पहुंच गया था, जो 205.33 मीटर के खतरे के निशान से करीब तीन मीटर अधिक है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तड़के पानी का स्तर 208.57 मीटर था और सुबह पांच बजे तक मामूली रूप से कम होकर 208.48 मीटर पर आ गया। 

सुबह आठ बजे यमुना में जलस्तर 208.42 मीटर, अपराह्न एक बजे 208.27 मीटर और अपराह्न तीन बजे 208.25 मीटर स्तर पर आ गया वहीं शाम छह बजे यह 208.17 मीटर के स्तर पर था जबकि रात दस बजे यह घटकर 208.02 मीटर पर आ गया। दिल्ली में यमुना नदी 1978 के 207.49 मीटर के रिकॉर्ड स्तर को तोड़ते हुए बुधवार को 207.71 मीटर के निशान पर पहुंच गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम भूपेन्द्र पटेल का दावा, चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक और उपलब्धि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 15 जुलाई 2023। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 का शुक्रवार को सफल प्रक्षेपण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए एक और उपलब्धि है। भारत ने शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग