मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर द्वारा निर्मित पोस्टर का किया विमोचन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए पोस्टर का विमोचन किया । इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू,प्रमुख सचिव विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, कॉउन्सिल के महानिदेशक मुदित कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के महानिदेशक मुदित कुमार सिंह ने बताया कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी रीजनल साइंस सेंटर का उद्देश्य युवाओं एवँ बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता लाना है । साथ ही छत्तीसगढ़ की बौद्धिक सम्पदा एवँ संस्कृति का बड़े पैमाने पर परिचय देना है । संस्थान के द्वारा बच्चों को विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रदेश भर के स्कूलों, महाविद्यालयों और पंचायत केंद्रों के माध्यम से इन पोस्टरों का वितरण किया जाएगा । मुदित कुमार सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रीजनल साइंस सेंटर, राजधानी दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर की तर्ज पर स्थापित की गयी है ।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यकीय ..

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यकीय, संस्कृति और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।  बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल