भारत ने सीरिया से 75 नागरिकों को सुरक्षित लेबनान पहुंचाया, जम्मू कश्मीर के 44 जायरीन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024। सीरिया में अशांत माहौल के बीच भारत ने 75 नागरिकों को सुरक्षित लेबनान पहुंचा दिया है। इन लोगों में जम्मू कश्मीर के 44 जायरीन भी शामिल हैं। जायरीन राजधानी दमिश्क से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक अन्य शहर सईदा जैनब में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सीरिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के आकलन और भारतीय नागरिकों की तरफ से लगातार मिलने अनुरोधों के बाद निकासी के इस ऑपरेशन का फैसला लिया गया। अब लेबनान से भारत आने के लिए उड़ानों का बंदोबस्त किया जाएगा।

भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने की सलाह

तख्तापलट के बाद संवेदनशील हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अभी भी सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दमिश्क में मौजूद भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें। दिशानिर्देशों पर भी ध्यान देने की अपील की गई है।

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, हालात पर सरकार की पैनी नजर

बशर अल असद की सरकार को अपदस्थ किए जाने के दो दिन बाद मंगलवार को सुरक्षित निकाले गए नागरिकों के संबंध में विदेश मंत्रालय ने कहा, सभी लोग वाणिज्यिक उड़ानों से भारत लौटेंगे। सरकार ने कहा कि विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार सीरिया की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।

अंतरिम सरकार के गठन की कवायद, PM की हुई नियुक्ति

उथल-पुथल के बीच सीरिया में विद्रोही खेमे ने अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री की नियुक्ति कर दी है। विद्रोहियों ने मोहम्मद अल-बशीर को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। खबरों में यह दावा किया जा रहा है। इस्लामी समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के नेतृत्व में विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा करने के बाद मोहम्मद अल-बशीर को अंतरिम सरकार का मुखिया चुना। बता दें कि विरोध बढ़ने के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा। अपदस्थ राष्ट्रपति असद को फिलहाल रूस ने राजनीतिक शरण दी है।

Leave a Reply

Next Post

नेतन्याहू की सीरिया को सख्त चेतावनी- ईरान को स्पोर्ट किया तो जो पिछली सरकार के साथ हुआ वही नई के साथ भी होगा"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीरिया की नई सरकार को चेतावनी दी है कि अगर ईरान को सीरिया में फिर से पैर जमाने दिया गया या ईरानी हथियार हिज़बुल्ला तक पहुंचाए गए, तो इज़राइल कड़ा कदम उठाएगा। उन्होंने कहा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण