कर्नाटक के मंगलुरु में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मंगलुरु 26 जून 2024। कर्नाटक में मंगलुरु जिले के कुट्टारू मदनीनगर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक घर पर पड़ोस के मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

भारी बारिश के कारण गिरी दीवार
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण सुबह करीब साढ़े छह बजे एक मकान की दीवार ढह गई। जिस मकान पर दीवार गिरी वह यासिर का था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीवार को लेकर यासिर और उसके पड़ोसी के बीच विवाद था। दीवार यासिर के घर के बेहद करीब बनी हुई थी। घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों को निकाला गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

19 दिन से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, जुलाई में घर वापसी की उम्मीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 जून 2024। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) गए नासा के अंतरिक्ष यात्री वैरी बुल विल्मोर और सुनीता विलियम्स को घर वापसी के लिए और इंतजार करना होगा। तकनीकी खामी के कारण उनकी वापसी टल गई है। हालांकि दोनों खतरे में नहीं हैं। इन्हें […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर